Hyundai भारत में लॉन्च करेगी सस्ती इलेक्ट्रिक कार, सामने आया कंपनी का पूरा प्लान

भारत में फिलहाल कुल कार बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 1% से भी कम है.भारत में फिलहाल कुल कार बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 1% से भी कम है.

द्वारा भारत में छोटी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करना कंपनी के उस प्लान का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी 2028 तक भारत में छह इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करेगी. कंपनी ने इसके लिए भारत में 4044 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

नई दिल्ली. हुंडई मोटर जल्द ही भारत में एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है. दक्षिण कोरियाई कंपनी ने एक छोटी इलेक्ट्रिक कार विकसित करना शुरू कर दिया है, लेकिन हुंडई इस साल देश में एक प्रीमियम मॉडल लाने पर फोकस कर रही है. हुंडई इंडिया के सेल्स, मार्केटिंग और सर्विस डायरेक्टर तरुण गर्ग ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कई डिपार्टमेंट चार्जिंग इकोसिस्टम, सेल्स नेटवर्क, मैन्युफैक्चरिंग और असेंबली जैसे मुद्दों पर काम कर रहे हैं.

खास बात यह है कि कंपनी इलेक्ट्रिक कार की लागत को नियंत्रित करने और सस्ती रखने के लिए स्थानीय रूप से सोर्सिंग और उत्पादन घटकों का इस्तेमाल करेगी. कंपनी का मानना है कि इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोकल उत्पादों पर निर्भर रहना होगा. हालांकि कंपनी ने अब तक ने नहीं बताया है कि नई कार कब लॉन्च होगी.


टिप्पणियाँ